फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा: सरकारी स्कूल के चपरासी ने छात्रा की कॉपी पर लिखा मोबाइल नम्बर, भड़के ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Fri, 27 May 2022 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना

सार

स्कूल में आए ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में ताला जड़ने के बाद आरोप लगाया कि खाली समय में स्कूल का चपरासी कक्षा नौवीं के छात्रों को गणित पढ़ाता है। एक छात्रा की कॉपी पर उसने अपना मोबाइल नंबर लिखा और छात्रा पर दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
स्कूल पर जड़ा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल के चपरासी की कार्यशैली से तंग आकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल का चपरासी लड़कियों के साथ गलत हरकत करता है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्कूल में आए ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में ताला जड़ने के बाद आरोप लगाते हुए कहा कि खाली समय में स्कूल का चपरासी कक्षा नौवीं के छात्रों को गणित पढ़ाता है। एक छात्रा की कॉपी पर उसने अपना मोबाइल नंबर लिखा और छात्रा पर दबाव भी बनाया। चपरासी और छात्रा की रिकॉर्डिंग मोबाइल में है। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं स्कूल अध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की। सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार जांच अधिकारी को गांव में भेजा गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें