फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बाल कलाम आश्रम की दस फुट ऊंची दीवार फांद भागीं दो लड़कियां, एक घंटे बाद ही पकड़ी गई एक लड़की  

Tue, 14 Sep 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। 

सार

13 सितंबर की शाम को किशोरियों के भागने के बाद आश्रम की अधीक्षक ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, पर पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जींद का बाल कलाम आश्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद की डीसी कॉलोनी के पास बेसहारा बच्चों के लिए बनाए गए कलाम बाल आश्रम से 13 सितंबर की शाम को दो किशोरियां फरार हो गईं। तलाशी के दौरान 14 सितंबर की सुबह 4 बजे एक किशोरी को जींद के नए बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का पता नहीं चला है। पुलिस ने आश्रम की अधीक्षक शांति देवी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति देवी ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को आश्रम की दीवार फांदकर दो किशोरियां भाग गईं। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, पर पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन



पुलिस के साथ मिलकर रातभर लड़कियों की तलाश की गई तो एक किशोरी बस स्टैंड पर मिल गई। जबकि दूसरी का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा 6 सितंबर और 11 सितंबर को 16 व 15 वर्षीय किशोरियों को आश्रम में भेजा गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि फरार चल रही किशोरी की तलाश की जा रही है। किशोरी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक-दूसरे की मदद से 10 फुट ऊंची दीवार लांघ गईं किशोरियां 
आश्रम की दीवार दस फुट ऊंची है और उसके ऊपर कांटेदार तार भी लगाए गए हैं। यहां हर वक्त निगरानी रखी जाती है। इसके बावजूद सभी इंतजाम को धता बताते हुए दोनों किशोरियां एक दूसरे की सहायता से दीवार फांदकर निकल गई। इससे आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

महिला व बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक लड़की असम तो दूसरी बिहार की है। एक लड़की 6 और दूसरी 11 सितंबर को आश्रम में आई थी। बाल कल्याण समिति दोनों किशोरियों द्वारा बताए गए पते के आधार पर उनके परिजनों की तलाश कर रही है, मगर अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। परिजनों से संपर्क होने से पहले ही दोनों किशोरियां गायब हो गईं। एक किशोरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी आश्रम से फरार होकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाना चाहती थी, लेकिन उनको स्टेशन का पता नहीं होने के कारण रात को सड़क पर भटकती रहीं। इसके बाद देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस व बाल कल्याण समिति के सदस्यों को एक लड़की के बारे में पता चल गया। उसको दोबारा कलाम बाल आश्रम भेज दिया गया है। इसके अलावा दूसरी लड़की कहां गई इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें