जींद में विदेश भेजने का झांसा देकर 6 लाख 20 हजार की राशि हड़पने तथा पासपोर्ट व ब्लैंक चेक कब्जे में रखने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
पटेल नगर नरवाना निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था जिसके चलते तहसील कार्यालय के निकट कार्यालय चलाने वाले गांव कोत जिला कैथल निवासी अनिल सूद से संपर्क साधा जिसने सभी दस्तावेज लेकर 14 लाख रुपये में पैकेज तय हुआ। 6 सितंबर 2019 को 6 लाख रुपये पासपोर्ट तथा 5 खाली चेक हस्ताक्षर किए हुए अनिल सूद को दे दिए गए। कुछ समय के बाद अनिल ने बकाया राशि 8 लाख 20 हजार और ले ली, शुरू में अनिल कोरोना का बहाना बनाकर उसे गुमराह करता रहा।
राशि वापस मांगी तो उसने 7 लाख 80000 की राशि वापस लौटा दी
लंबे समय तक विदेश में जाने पर जब उसने दस्तावेज तथा राशि वापस मांगी तो उसने 7 लाख 80000 की राशि वापस लौटा दी। लेकिन 6 लाख 20 हजार पासपोर्ट तथा 5 खाली चेक अनिल सूद ने अपने पास रख लिए, जब उसने राशि तथा दस्तावेजों के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए उसके चेक का दुरुपयोग करते हुए उसे बाउंस करवा दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने अमन की शिकायत पर अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि पीड़ित युवक ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गय फिलहाल मामले की जांच की जा रही है । है।