फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई मैक्सी कैब, एक की मौत, 13 घायल

Sat, 05 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मनोहरपुर के निकट बाइक सवारों को बचाने के फेर में सवारियों से भरी मैक्सी कैब पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने आठ लोगों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हालांकि हादसे में मारे गए युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। हादसे में आठ माह का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एक मैक्सी कैब जींद से सवारियों को भरकर सफीदों की तरफ जा रही थी। गांव मनोहरपुर के निकट अचानक मैक्सी कैब के सामने बाइक सवार दो युवक आए गए और मैक्सी कैब चालक ने बाइक सवार युवकों को बचाने के लिए अचानक गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर गई और सड़क किनार गड्डे में उतरकर पेड़ से जा टकराई। इसमें चालक की साइड में बैठे लगभग 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि हादसे में बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी बिमला, उसका बेटा अतुल, बेटी आरती, गांव कौथ निवासी सुनीता, योगेश, रामनगर सफीदों निवासी बिमला, गांव उरलाना पानीपत निवासी पूनम पत्नी पवन, उसका आठ माह का बेटा दीपक, गांव अमरावलीखेड़ा निवासी कृष्ण, गांव घिराय हिसार निवासी निर्मला, गांव दनौदा निवासी सतपाल, गांव मनोहरपुर निवासी सज्जन, संजय घायल हो गए।

 हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायल बिमला, सुनीता, योगेश, बिमला, पूनम, आठ माह का बच्चा दीपक, कृष्ण, निर्मला की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

घायल ने क्या बताया
हादसे में घायल अतुल ने बताया कि वह मैक्सी कैब जींद के बस स्टैंड के पास से सफीदों की सवारियों को भरकर निकली थी। मैक्सी कैब में लगभग डेढ़ दर्जन के करीब सवारियां थी। जब वह मनोहरपुर के निकट पहुंचे तो सामने अचानक बाइक सवार दो युवक आ गए और उनको बचाने के चक्कर में मैक्सी कैब पेड़ से टकरा गई। इसके बाद मैक्सी कैब में लोग घायल हो गए।


हादसे के बाद अस्पताल में बिगड़ी स्थिति
मैक्सी कैब पेड़ से टकराने के बाद लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में दाखिल करवाया गया। जहां पर मरीजों के पहुंचते ही अस्पताल में बैड तथा स्टाफ कम पड़ गए। बाद में आपातकालीन कक्ष के साथ लगते कमरे में मरीजों को लौटाया गया।

हादसा होने के बाद अन्य चिकित्सकों को अस्पताल में बुलाया गया। जहां पर मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर आठ मरीजों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।


एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे मरीज
घायलों की गंभीर हालात को देखकर चिकित्सकों ने घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। लेकिन जब परिजन तथा अन्य लोग घायलों को पीजीआई ले जाने के लिए अस्पताल के गेट के पास पहुंचे तो अस्पताल में एक भी एम्बुलैंस नहीं थी। जिसके बाद मरीजों को लगभग आधा घंटे तक बाहर ही स्ट्रेचर पर लेटे रहे। परिजन उनको लगाई गई ग्लूकोज की बोतलों को हाथो में लेकर खड़े रहे।

बाद में परिजनों द्वारा कड़े तेवर अपनाने पर एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायलों को पीजीआई लेकर गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि अस्पताल की सभी एंबुलेंस बाहर गई हई थी। हादसा होने की सूचना के साथ ही एंबुलेंसों को अस्पताल बुलाया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें