फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में कुकिंग गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा

Sat, 05 Sep 2015 12:05 AM IST
मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बदायूं से कुकिंग गैस सिलेंडर लेकर फर्रुखाबाद जा रहा ट्रक कमानी टूट जाने के कारण पलट गया। रोड पर अचानक पलटे ट्रक से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक में बैठा एक यात्री घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत गांव पूठा नगला निवासी संतोष ने बताया कि वह इंडेन गैस के सिलेंडर भरकर फर्रुखाबाद जा रहा था। मिर्जापुर में अचानक ट्रक के अगले हिस्से की कमानी टूट गई। इससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक में बैठा थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद के गांव भटौली निवासी गुरुबख्श घायल हो गया। घायल की मरहम पट्टी करवाकर उसके घर भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि मुख्य मार्ग पर पलटे इस ट्रक से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें