फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: मजदूर की हत्या से पड़ाना गांव में फैली सनसनी, खेत में चारपाई पर पड़ा मिला शव

Wed, 23 Aug 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के पड़ाना गांव में मजदूर की हत्या से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। मजदूर के मुंह से खून निकल रहा था और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि चेहरे पर चोटें मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के पड़ाना गांव में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। मजदूर का शव खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था और चेहरे पर चोट के निशान थे। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया है, जहां पर परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव पड़ाना निवासी टेकराम ने बताया कि गांव में उसका पुस्तैनी मकान बना हुआ है, जो पिछले 13-14 साल से खाली पड़ा है। फिलहाल वह जींद की श्योराण कॉलोनी में रहता है। 27 जुलाई को बिहार के 3 मजदूर आए और उसके पुस्तैनी मकान में रहने के लिए जगह मांगी। उसने उन्हें रहने के लिए इजाजत दे दी। उन्होंने किसी तरह की पहचान पत्र या दूसरी आईडी नहीं दी थी।

मजदूर आपस में बात कर रहे थे तो उसे पता चला कि उनमें एक मजदूर का नाम सुरेंद्र उर्फ वीशू था, दूसरे का नाम सिकंदर था। तीसरे मजदूर का नाम वह नहीं जानता। 22 अगस्त की शाम को उसके पास फोन आया और उसे बताया गया कि सुरेंद्र उर्फ विशु चारपाई पर पड़ा है और उसके मुंह से खून निकल रहा है। इस पर गांव पहुंचा तो सुरेंद्र की लाश चारपाई पर पड़ी थी और उसके चेहरे पर चोटें मारकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें