फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पेगां गांव के डेरे में महंत शब्दाई नाथ ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महंतों व पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

Sat, 18 Dec 2021 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सुसाइड नोट के आधार पर कोथ डेरे के महंत शुक्राई नाथ सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोथ कलां नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी है, नाथ संप्रदाय के महंत यहां आते रहते हैं।
विज्ञापन
महंत शब्दाई नाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में पेगां गांव स्थित डेरे के महंत शब्दाई नाथ ने शुक्रवार रात को डेरे में ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शब्दाई नाथ ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें हिसार जिले के कोथ कलां गांव स्थित डेरा काला पीर के महंत शुक्राई नाथ, हरिद्वार डेरे के महंत चेताई नाथ, हिसार जिले के मिर्चपुर गांव स्थित पुलिस चौकी प्रभारी दया किशन व हवलदार अशोक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: महिला कांग्रेस ने शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी की सूची
विज्ञापन


कोथ कलां गांव स्थित काला पीर नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी मानी जाती है। देश भर के नाथ संप्रदाय के महंत यहां आते रहते हैं। ऐसे में डेरे के महंत पर इस प्रकार के आरोप चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सुसाइड नोट में कई बड़े नेताओं के भी नाम

वहीं पुलिस को शब्दाई नाथ के कमरे में मिले सुसाइड नोट में कई बड़े नेताओं के नाम भी लिखे हैं। सुसाइड नोट के दो नंबर पन्ने पर एक बड़े नेता का नाम लिखते हुए कहा गया है कि उन्होंने कोथ डेरे पर शुक्रवाई नाथ का कब्जा करवाया। वहीं सुसाइड नोट के एक नंबर पन्ने पर भी देश के एक बड़े नेता पर शुक्रवाई नाथ को कोथ कलां की गद्दी का महंत बनाने के लिए सिफारिश करने के आरोप लगाए गए हैं।

आत्महत्या नहीं हत्या

मैं महंत शब्दाई नाथ का बहुत सम्मान करता हूं। मेरा उनके साथ कोई विवाद नहीं था। उन्होंने ही अदालत में मेरे खिलाफ केस दायर कर रखा है। तीन-चार दिन पहले वे डेरे में आए थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने माना कि उनको बहका कर केस करवाया गया है। यह विवाद निपट गया था। ऐसे में यह मामला आत्महत्या का नहीं, हत्या का है। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। मैं हर प्रकार की जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं। - महंत शुक्राई नाथ, काला पीर।

 

सुसाइड नोट के आधार पर महंत शुक्राई नाथ, महंत चेताई नाथ, पुलिस चौकी प्रभारी दया किशन व हवलदार अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी प्रकार से तथ्यों की जांच कर रही है।  -धर्मवीर खर्ब, डीएसपी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें