फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेशी मुद्रा ऑनलाइन में निवेश करवाने का झांसा देकर ठगे 46,58,340

Tue, 05 Mar 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Fraud - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में अर्बन एस्टेट निवासी व्यक्ति को विदेशी मुद्रा ऑनलाइन में निवेश करवाने के झांसे में लेकर 46,58,340 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट निवासी सुशील गर्ग ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर 2023 पर किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने फारेक्श वर्ल्ड कंपनी के मुंबई ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने अपनी पहचान राकेश कुमार के रूप में करवाई। इसमें आरोपी ने बताया कि वह विदेशी मुद्रा ऑनलाइन निवेश का काम करता है।

उसने बताया कि इस कंपनी में ज्यादा लाभ है। इसके बारे में उसको हर तरह की जानकारी दी गई। बाद में आरोपी ने एक एप का लिंक उसके पास भेजा। इसके बाद उसने 25 नवंबर 2023 को एक लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद कंपनी की तरफ से उसके खाते में दो से तीन बार मुनाफे के रुपये भेजे गए।
विज्ञापन


इसके बाद राकेश कुमार का फोन आया कि अधिक लाभ कमाने व 200 प्रतिशत कंपनी का बोनस लेने के लिए पांच लाख रुपये निवेश करने होंगे। इस पर उन्होंने 3.20 हजार रुपये की राशि निवेश कर दी। आरोपी ने कुछ समय तक इस राशि को कंपनी में नहीं लगाने की सलाह दी।

उसको बताया गया कि कंपनी लाभ का दस प्रतिशत खुद रखती है और इसके अलावा कोई खर्च नहीं है। थोड़े दिनों के बाद उसके निवेश किए गए रुपये पांच गुना हो गए। इसके बाद उसने राशि निकालने के लिए कंपनी को मेल की तो कंपनी ने दस प्रतिशत राशि तुरंत जमा करने के लिए कहा।

उसने 4.25 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद सात लाख रुपये का टीडीएस भी खाते में जमा करवा दिया। बाकी की राशि उसका पैसा वापस आने के बाद जमा करवाने के बारे में कहा। कंपनी ने पूरा टीडीएस रेगुलेटरी बैंक एसबीआई द्वारा आपत्ति लगाकर पूरी राशि जमा करवाने के लिए कहा। इसके बाद 3.75 लाख रुपये जमा करवा दिए।

फिर बहाना बनाया गया कि उसने पेमेंट लेट जमा करवाई है। जुर्माने के तौर पर उससे पांच लाख रुपये खाते में जमा करवा दिए। इस दौरान आरोपियों ने उसको झूठा आश्वासन देकर उसके 46,58,340 रुपये जमा करवा दिए, लेकिन उसके रुपये वापस नहीं दिए, बल्कि उससे ही जुर्माना राशि के तौर पर अधिक रुपये मांगे जा रहे हैं। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें