फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींच, दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Thu, 11 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक महिला ने पानीपत निवासी सतीश नामक युवक पर अश्लील फोटो खींच कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सतीश के गलत नंबर डायल होने से वह उसके संपर्क में आई थी। इसके बाद वह कई महीनों से फोन पर ही उससे बातचीत करती रही। इस दौरान वह सतीश से भी मिली, तो उसने उसके साथ कई आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। सात अगस्त को सतीश ने उसे फोन पर धमकी दी थी, कि यदि वह सतीश से मिलने नहीं आई तो वह फोटो सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसे एक होटल में बुलाया गया, आरोप है कि यहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



महिला की शिकायत पर पुलिस ने अभी पानीपत निवासी सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता को आरोपी के पूरे पते की जानकारी नहीं है, इसलिए आरोपी के फोन नंबर के सहारे ही पुलिस उसे खोजने की कोशिश करेगी। साथ ही होटल पर जाकर मौके का मुआयना किया जाएगा। होटल मालिकों पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ साथ आने वाले कपल से आइडी प्रूफ लेने के लिए आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह थाना प्रभारी सफीदों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें