फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: 30 हजार रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार, बाइक चोरी के मामले में फंसाने का डर दिखाकर मांगी थी रिश्वत

Mon, 06 Jun 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने हवलदार को दबोचा है। हवलदार विनोद के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फंसाने का डर दिखाकर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते सदर थाना सफीदों में तैनात हवलदार को पकड़ा है। पानीपत जिले के गांव बापोली निवासी विशाल ने राज्य चौकसी ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन मार्च को अपने परिचित की मोटरसाइकिल से  किसी कार्य से गोहाना गया हुआ था।

विज्ञापन


गोहाना पुलिस ने कागजात न होने पर मोटरसाइकिल को इपाउंड कर लिया था। जब जांच की गई तो पता चला कि मोटरसाइकिल सफीदों से चोरी हुई थी। जिसका सदर थाना सफीदों में गांव हाट निवासी मनजीत की शिकायत पर पांच दिसबंर 2021 को मुकदमा दर्ज हुआ था। जिससे मोटरसाइकिल वह मांगकर लाया था उसका नाम गांव खानपुर कलां सोनीपत निवासी अभिषेक था और उसे सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है।

आरोप था कि जांच अधिकारी हवलदार विनोद कुमार मुकदमें से पीछा छुड़वाने की एवज में 30 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। राशि न देने पर मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजीव को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


छापामार टीम ने शिकायतकर्ता विशाल को 500-500 के 60 नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवाए और उनपर पाउडर लगाकर थमा दिए। संपर्क साधने पर हवलदार विनोद ने शिकायतकर्ता को सफीदों अदालत परिसर के सामने बुला लिया। रिश्वत के तौर पर ये नोट देते ही टीम ने हवलदार विनोद को पकड़ कर लिया।

तलाशी लिए जाने पर उसकी पेंट की जेब से 30 हजार की रिश्वत राशि बरामद हो गई। राज्य चौकसी ब्यूरो के निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हवलदार विनोद के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें