फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 16 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
गांव लुदाना के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक युवक बीमार चल रहा था और इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव लुदाना के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह लोगों ने देखा कि एक युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान गांव लुदाना निवासी दीपक के रूप में हुई। मृतक के पिता होशियार सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीपक जुलाना में गाड़ी ठीक करने का कार्य सीखता था। मंगलवार को वह अचानक लापता हो गया और सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसने बताया कि उसका बेटा बीमार चल रहा था और मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

लुदाना चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि शव स्कूल में पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें