बुजुर्ग महिला का अपहरण, मामला दर्ज
जींद। गांव धमतान में कार सवार लोगों ने बुजुर्ग महिला का अपहरण का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू की शिकायत पर दो लोगों को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव धमतान निवासी सुमन ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को घर पर वह उसकी सास मौजूद थे। इसी दौरान चार व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर आए और आते ही घर के अंदर बैठी उसकी सास को जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका भी अपहरण करने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि अपहरण करने वालों में गांव करसिंधु निवासी मनोज, गांव धनौरी निवासी राजा व दो अन्य है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।