हरियाणा के जींद में बैंक परिसर में बुजुर्ग महिला के बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर पुलिस थाना को दी शिकायत में अपराही मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला शंकुतला देवी ने कहा कि उसका सफीदों गेट स्थित एसबीआई में खाता है।
नौ दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे वह बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के लिए गई थी। इस दौरान उसने पैसे निकलवाकर अपने थैले में रख लिए। जब वह बैंक के अंदर अपनी पास बुक पूरी करवाने लगी तो उसने थैले में देखा तो 50 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रामरत्न ने कहा कि पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।