फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूफा ने चार साल तक नाबालिग किशोरी को बनाया हवश का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फूफा ने चार साल तक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कैथल जिले के गांव निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही फूफा ने चार साल तक दुष्कर्म किया। कैथल महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के फूफा और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग के साथ जींद जिले के बेलरखां गांव में रेप हुआ। इस कारण कैथल महिला थाना पुलिस ने मामला जींद महिला थाना पुलिस को रेफर कर दिया। जींद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक महिला ने कैथल महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को चार वर्ष पहले उसका फूफा अपने साथ ले गया। वह और उसकी पत्नी ने कहा कि उनके घर कोई बेटी नहीं है, इसलिए वह उनकी बेटी ले जा रहे हैं। इसको वहीं पढ़ाएंगे। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी को मई 2014 में अपने साथ ले गया और डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया। बीच-बीच में वह अपनी बेटी से मिलने के लिए भी गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। महिला ने कहा कि इसके बाद उसकी बेटी जून 2018 में उसके पास आ गई। जब उसका फूफा उसे लेने के लिए आया तो लड़की ने जाने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि जब से उसकी बेटी घर आई, तभी से गुमसुम रहती थी। बहुत पूछन के बाद बेटी ने बताया कि फूफा उसके साथ चार साल से दुष्कर्म कर रहा है। किसी को भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दे रहा था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में उसकी ननद ने भी अपने पति का साथ दिया। जींद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई संतोष देवी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें