फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट से बैटरा चोरी करते दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के वृंदावन सिटी निवासी विष्णुकांत उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि उनका वहलना चौक पर फ्लाईओवर के नीचे आरएमसी प्लांट है, जिसमें रेलवे का काम किया जाता है। बुधवार रात एक युवक प्लांट में घुसकर वहां से बैटरी चोरी कर रहा था। जिसे प्लांट कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक गांव शेरनगर निवासी शाकिर है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मलीरा बस अड्डे के पास से संदिग्ध युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। एसआई समयपाल अत्री ने बताया कि आरोपी प्रभात उर्फ मोनू निवासी जटनंगला है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


युवक से मारपीट, धमकी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी पचैंडा रोड निवासी अंकित ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार रात घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि गौरव और नीतिश शर्मा उसके घर के बाहर पहुंचे और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

छात्र पर हमले की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। भोपा के मोरना निवासी आशु ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में पढ़ता है। पीड़ित के अनुसार, बुधवार दोपहर वह कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव मखियाली निवासी चांद व रॉबिन ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर पीछे से डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल कराते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें