फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी काबू
विज्ञापन

जींद। जून 2018 में नरवाना रोड निवासी योगेंद्र पाल उर्फ योगी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड के अगले दिन बाद परिजनों ने मृतक के कमरे की सफाई के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। सोमवार को इस मामले में जींद निवासी राजेंद्र को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना रोड स्थित शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सूरजभान ने कहा था कि उसके बेटे योगेंद्र पाल ने 30 जून 2018 को घर में फंदा लगा लिया था। एक जुलाई को जब योगेंद्र के कमरे की सफाई की जा रही थी तो योगेंद्र द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट मिला। इसमें योगेंद्र ने गांव दरियावाला निवासी मास्टर राजेंद्र, मास्टर राजेंद्र के साले राजब्बर व हैबतपुर निवासी नसीब को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में राजेंद्र ने लिखा था कि उक्त लोगों ने उससे पैसे लिए हुए हैं, जो अब वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने मास्टर राजेंद्र, राजब्बर व नसीब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को मास्टर राजेंद्र को काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें