फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने मारी बाइक को टक्कर, पैर के ऊपर से गुजरी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर एक निजी बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस मोटरसाइकिल सवार के पैर के ऊपर से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक स्थित रतन कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रोहताश ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। सुबह वह पटियाला चौक से बस स्टैंड की तरफ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बाइक पर जा रहा था। पीछे से एक निजी सहकारी समिति की बस आ रही थी। बस की स्पीड ज्यादा तेज होने के कारण बस सीधी बाइक सवार के ऊपर चढ़ गई। इसमें रोहताश बस के नीचे आ गया। बस का एक पहिया रोहताश के ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल रोहताश को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने रोहताश की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें