फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रविवार को नागरिक अस्पताल में कोरोना काल के दौरान नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा किए गए कार्य के लिए कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की 80 स्टाफ नर्स ने इस समारोह का बहिष्कार किया। इनके अलावा अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में 54 चिकित्सकों, 85 स्टाफ नर्स, 26 आरबीएसके कर्मचारी, 24 लैब तकनीशियन, तीन स्टोर कीपर, आठ ओटी कर्मचारी, 11 फार्मासिस्ट, चार रेडियोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, 20 ईएमटी, 21 एमपीएचडब्ल्यू समेत 119 अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना था। इनमें से 80 स्टाफ नर्स ने समारोह का बहिष्कार कर दिया। मुख्यातिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को कोरोना से बचाने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. जेके मान, डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. रघुबीर पूनिया, डॉ. चंद्रमोहन, स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
बॉक्स
मांगे पूरी नहीं तो सम्मान भी नहीं
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की जिला प्रधान शारदा ने कहा कि जो कार्य हम करते हैं, उससे हमें आत्म सम्मान तथा आत्मिक शांति मिलती है। हमारे लिए यही सबसे बड़ा सम्मान है। हमारी काफी मांगें जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार के स्तर पर लंबित हैं। बार-बार अनुरोध के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए जब तक मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हम कोई भी सम्मान नहीं लेंगी। लेकिन अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करती रहेंगी। स्टाफ नर्स प्रोमिला, रेखा, ऊषा व सोनिया ने कहा कि यदि उनको कोई सम्मान देना ही है तो उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, यही उनका सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें