जींद। रत्न कालोनी में एक मकान का ताला तोड़कर अंदर से 60 हजार रुपये की नकदी, सोने के कुंडल व सोने की बालियों की पांच जोड़ी चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रत्न कॉलोनी निवासी महिला अंजुम ने बताया कि वह फिलहाल अपोलो रोड पर किराये पर रहती है। उसको सूचना मिली की उसके मकान का अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर अंदर से नकदी व जेवरात चुरा लिए। जब वह मकान पर गई तो वहां से 60 हजार रुपये व जेवरात गायब मिले। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।