फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार हत्याकांड के आरोपी धर्मेंद्र को रिमांड के बाद भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर 23 सितंबर को ठेकेदार श्यामसुंदर की हुई हत्या के आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को पुलिस ने दस दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया। बाद में उसको अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से पुलिस ने तीन पिस्तौल, एक कार व 16 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

23 सितंबर को रोहतक रोड पर घर के बाहर चाय पी रहे ठेेकेदार श्यामसुंदर बंसल की हथियारबंद तीन बदमाशों ने 21 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इनमें से ठेकेदार को सात गोलियां व उसके भतीजे हन्नी बंसल को एक गोली लगी थी। इसमें ठेकेदार श्यामसुंदर बंसल की मौत हो गई थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने लगभग 12 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि अन्य कई नामजद व इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब तक वारदात के 19 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को इस मामले में नामी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एक दो लाख का नामी बदमाश बलजीत पोंकरी खेड़ी और अन्य 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
श्यामसुंदर के परिजनों ने की जेल में धर्मेंद्र को अलग रखने की मांग
श्यामसुंदर के परिजनों ने उनकी हत्या के मुख्यारोपी धर्मेंद्र पहलवान को दस दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। जेल में आरोपी धर्मेंद पहलवान को इनकी गैंग के दूसरे अपराधियों से दूर रखने, इनसे जेल में मिलने के लिए आने वाले जानकारों व बदमाशों और इनकी कॉल डिटेल पर पूरी नजर रखने तथा इन अपराधियों को बड़ी जेल में भेजने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक कारागार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी व जिला जेल अधीक्षक को पत्र लिखा है। इस पत्र में श्यामसुंदर बंसल के भाई विनोद बंसल ने डर जताया है कि इन आरोपियों ने पहले भी उनके परिवार की हत्या का प्रयास किया था। जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। अब उसके परिवार के अन्य सदस्यों को इन आरोपियों से जान का खतरा है।
विज्ञापन

एएसपी एवं एसआईटी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहतक रोड पर ठेकेदार श्यामसुंदर बंसल की हत्या के आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दस दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, एक कार व 16 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें