फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लजवाना कलां में मृतक सचिन के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी

विज्ञापन
सचिन के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रविवार को लजवानां कलां गांव में मृतक सचिन के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार किसानों और युवाओं के हितों के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। युवाओं में देश की सेवा करने के लिए सेना में जाने का जज्बा होता है लेकिन अग्निपथ जैसी योजना लाकर सरकार युवाओं के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। देश के हर राज्य में इस योजना का युवा विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों पर कोई जूं तक भी नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाकियू की मांग है कि देश की सुरक्षा के लिए पुराने तरीके से सेना में भर्ती की जाए। उन्होंने सचिन की मौत दुख जताया। कहा कि सरकार मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे ताकि परिवार का गुजर बसर हो सके। इस मौके पर भाकियू के सत्यवान नरवाल, जिला उप प्रधान नरेंद्र ढांडा, प्रदीप सिहाग, सुमित लाठर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें