जींद। मुलाना से शहर के दखनिया मोहल्ले में मायके आई मिनाक्षी के पास से एक बाइक सवार पस और मोबाइल छीन ले गया। पर्स में दस हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के मुलाना निवासी मिनाक्षी ने बताया कि वह 18 जून की रात को लगभग नौ बजे अपने मायके शहर के दखनिया मोहल्ला जा रही थी। जब वह मोहल्ले में पहुंची तो वह अपनी बहन सुमन सिंगला के पास जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर एक युवक आया और उसको धक्का देकर उसका पर्स छीन लिया। जिसमें दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, जरूरी दस्तावेज थे। जब उन्होंने पकड़ने के लिए शोर मचाया तो आरोपी फरार हो चुका था। शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि महिला को धक्का देकर नकदी, मोबाइल व अन्य दस्तावेजों समेत बैग छीनने के आरोप में अज्ञात के बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।