फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के अध्यापकों को दी जाएगी हाइब्रिड लर्निंग ट्रेनिंग, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीबीएसई कोविड के बाद विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों को भी कुछ न कुछ नया सिखाने का प्रयास कर रही है। शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफ लाइन शिक्षण कार्य के दौरान अध्यापकों को रोजाना नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चुनौतियों से कैसे निपटाना है। इसको लेकर सीबीएसई की ओर से अध्यापकों के लिए हाइब्रिड ट्रेनिंग का शेड्यूल बनाया गया है। इसके लिए सीबीएसई ने माइक्र ोसॉफ्ट से करार किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच बढ़ाने के लिए प्राचार्यों और स्कूल के मुखिया को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। ट्रेनिंग में शहर के विभिन्न स्कूलों के अलग-अलग विषयों के अध्यापक शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शिक्षण कार्य करने के टिप्स दिए जाएंगे। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए सीबीएसई ने संबंधित स्कूलों को लिंक भेजकर पंजीकरण कराने को कहा है। प्राचार्यों को इस ट्रेनिंग में साथ ही मॉडल स्कूल बनाने के बारे में भी जानकारी भी दी जाएगी। सीबीएसई ने माइक्रोसॉफ्ट से इसके लिए करार किया है। इसके बाद शिक्षकों के लिए हाइब्रिड लर्निंग ट्रेनिंग की योजना बनाई गई है।
स्कूल प्रमुखों के विकास के लिए यह ट्रेनिंग होगी।
स्कूल प्रमुखों को अन्य शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और संस्थाओं के साथ काम करने के बारे में बताया जाएगा। वर्तमान में विद्यार्थी को जिंदगी में काम आने वाली निपुणताएं रचनात्मक सोच, सहयोग, आत्म जागरूकता, आत्म प्रबंधन, सही निर्णय लेने की क्षमता के लिए तैयार किए जाने को लेकर स्कूल प्राचार्यों और स्कूल मुखिया को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच बढ़ाने के लिए प्राचार्यों और स्कूल मुखिया को सीबीएसई द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सीबीएसई ने माक्रोसाफ्ट से करार किया है। कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों व शिक्षकों की कार्यशैली में बदलाव आया है।
विज्ञापन

रीटा अरोड़ा प्राचार्या महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें