फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाभी और ननद के साथ की मारपीट

Sun, 20 Apr 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांगोली में चार लोगों ने भाभी और ननद के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस को बताया कि बबीता उर्फ कविता, उसकी बेटी तानिया, सुनील व उसकी मां कमला ने 15 अप्रैल सुबह पीछे से आकर उसके साथ बिना किसी कारण के मारपीट शुरू कर दी। फिर उन्होंने गला दबाने की कोशिश की। जब उसकी ननद बचाव के लिए आई तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे और उसकी ननद को खींचकर अपने घर ले गए और कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने आरोप लगाया कि ये पहले भी कई बार उनके साथ छेड़खानी कर चुके हैं, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सुनील बार-बार उन्हें रोकता है और मारपीट करता है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें