फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा 28 अप्रैल से, जिले के 158 विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 20 Apr 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा 28 अप्रैल से सात मई तक तीन बैच में आयोजित होगी। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुपर-100 लेवल 1 परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के 158 विद्यार्थी शामिल होंगे। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली कार्यशाला को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी करने के साथ-साथ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 कैंपस में मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त वर्जित हैं। वहीं, विद्यार्थी के किसी भी अस्वीकार्य व्यवहार में संलिप्त पाए जाने पर विद्यार्थी को तुरंत सुपर-100 कार्यक्रम में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने जिले के सभी संबंधित प्राचार्य को हरियाणा सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा बैच 2025-27 के बारे में सूचित करें। यह परीक्षा 28 अप्रैल से सात मई तक कुरुक्षेत्र के ढांड रोड पर गांव बारना के सुपर-100 परिसर में निर्धारित है। परीक्षा के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जो तीन बैच में आयोजित होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक जारी कर दिया गया है। तीन दिवसीय इस कार्यशाला के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा, जिसके बाद प्रदेशभर से 400 मेधावी छात्रों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।


कुरुक्षेत्र में होने वाली कार्यशाला को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी करने के साथ-साथ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यशाला में जिले के सुपर-100 लेवल 1 में उत्तीर्ण 158 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में संबंधित प्राचार्यों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें