फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी बीमा योजना का लाभ उठाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बागवानी बीमा योजना का लाभ उठाना चाहिए। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि यह योजना किसानों को सब्जियों, फलों व मसालों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जोखिम से मुक्त कर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई बागवानी बीमा योजना से किसानों को काफी लाभ होगा। बागवानी किसानों को विभिन्न कारणों से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

फसलों में बीमारी लगने, असमय वर्षा, तूफान, सूखा और तापमान बढनेे जैसी आपदाओं से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इस योजना के तहत 21 सब्जियों, फल और मसाले की फसलों को सुरक्षा कवर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें टमाटर, प्याज, आलू, फूल गोभी, मटर, गाजर, भिंडी, घीया, करेला, बैंगन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, व मूली, आम, किन्नू, बेर व अमरूद, हल्दी व लहसुन की फसलों को सूचीबद्ध किया गया है। इसके लिए किसान को 750 रुपये प्रति एकड़ भुगतान करना होगा। वहीं फलों की खेती पर एक हजार प्रति एकड़ का प्रीमियम देखकर किसान चालीस हजार रुपये प्रति एकड़ का बीमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें