शनिवार को जींद में प्रदूषण का स्तर। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। यूं तो हमेशा ही जींद देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शुमार रहता है, लेकिन सर्दी शुरू होते ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। शनिवार को जींद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई 405 दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में दो दिन ही एक्यूआई 400 से कम रहा है। इसके चलते लोगों को आंखों में जलन व सांसों में घुटन हो रही है।
दरअसल वायु प्रदूषण का स्तर 50 से 100 एक्यूआई ही अच्छा माना जाता है। 200 तक औसत 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 तक बहुत खराब व 400 से 500 तक खतरनाक स्तर माना जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण स्तर को नापने का अधिकतम पैमाना 500 एक्यूआई है। वहीं जींद में एक्यूआई लगातार 400 से ऊपर चल रहा है।
एक सप्ताह का प्रदूषण स्तर
तारीख एक्यूआई
7 458
8 417
9 406
10 393
11 362
12 461
13 405
बरतें सावधानी
नेत्र रोग चिकित्सा सहायक दीपक कुमार के अनुसार इस मौसम में आंखों की खास देखभाल रखें। बार-बार आंखों को सामान्य पानी से धोते रहें। हाथों से रगड़ने की बजाये पानी से छींटे मारें। इससे यदि आराम नहीं आए तो चिकित्सक को दिखाएं।
नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर है। इसमें मास्क का प्रयोग जरूर करें। हवा में प्रदूषण के कण हैं। सांस के मरीजों व बच्चों को कम से कम बाहर जाने दें। गर्म पानी का सेवन करें।