फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर गांव में बिजली नहीं आने से नाराज लोगों ने रात में ही लगाया जाम

विज्ञापन
शाहपुर गांव में बिजली नहीं आने पर लगाए गए जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद-कैथल मार्ग पर शाहपुर गांव में मंगलवार देर रात तक बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जाम खोलने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद सदर थाना प्रभारी ने उन्हें बिजली ठीक करवाने का आश्वासन देकर एक घंटे बाद रात लगभग दस बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। इसको लेकर कई बार बिजली निगम अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। मंगलवार को भी यही समस्या बनी हुई थी। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाद में समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें