फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर दूर प्राइमरी स्कूल में 10 दिन में तीसरी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस उनको पकड़ने में असमर्थ दिखाई दे रही है। स्थानीय पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर दूर स्थित प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर मंगलवार की रात में चोरों ने गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। इस स्कूल में दस दिन में चोरी की तीसरी वारदात है। इससे पहले 15 और 21 अगस्त को चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर गेहूं चोरी कर लिया था। अभी तक चोरों का कोई सुराग भी नहीं लग पाया था कि मंगलवार की रात में दो कमरों के ताले तोड़कर गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी जुलाना समरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्कूल में चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें