फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की हत्या के बाद धर्मेंद को रोहतक छोड़कर आया था नरेश, गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी पोंकरीखेड़ी निवासी नरेश। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। एक सप्ताह पहले रोहतक रोड पर ठेकेदार को गोली मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी पोंकरी खेड़ी गांव निवासी नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नरेश ने स्वीकारा है कि श्यामसुुंदर की हत्या के बाद वह मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को गाड़ी से रोहतक छोड़ कर आया था। अब पुलिस नरेश से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार की हत्या करने के बाद पोंकरी खेड़ी निवासी नरेश ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को जींद से कार में रोहतक ले जाकर छोड़ा था। जहां से धर्मेंद्र पहलवान पुलिस को चकमा देने में फरार हो गया। इसके अलावा पकड़ा गया आरोपी भी लगातार जींद व रोहतक में ही पुलिस से छिपता घूमता रहा। सोमवार देर रात को सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नरेश भिवानी रोड पर है। सीआईए टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी नरेश पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद मंगलवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया।
धर्मेंद्र पर रखा है दो लाख रुपये का इनाम
इससे पहले पुलिस आरोपी धर्मेंद्र सहित चार लोगों पर इनाम घोषित कर चुकी है। इसमें धर्मेंद्र पर दो लाख रुपये इनाम रखा गया है। आरोप है कि धर्मेंद्र ने ही पुरानी रंजिश के चलते श्याम सुंदर की हत्या करवाई है। हालांकि वारदात में तीन युवकों ने गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी पर पहले भी तीन मामले हैं दर्ज
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पोंकरीखेड़ी गांव निवासी नरेश पर जिले के तीन अलग-अलग थानों में मारपीट के मामले दर्ज हैं। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार पिल्लूखेड़ा थाने में मारपीट, जींद सदर थाना में आत्महत्या के लिए मजबूर करने व जींद शहर थाना में मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज हैं।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पोंकरी खेड़ी गांव निवासी नरेश को काबू किया है। कुल 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें