फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में महिला का शव मिलने के मामले में आरोपी पति और ससुर दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव में प्लास्टिक के बैग में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी उसके पति संजय और सुसर सुबे सिंह को शुक्रवार देररात को गांव से ही काबू कर लिया। पुलिस ने उनको अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिए हत्यारोपियों से हत्या में प्रयुक्त सामान के अलावा हत्या के कारण, सबूतों और सहयोग करने वालों का पता लगाने का काम किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई रोहतक रोड, जींद निवासी रिंकू ने बताया था कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बहन को तंग करते थे। दोनों ननदें रितु तथा ममता भी उसकी बहन को प्रताड़ित करती थीं। जिसमें संजय के मामा करनाल निवासी किताबा और प्रताप भी शामिल थे। मामले को लेकर कई बार पंचायतें हुईं और समझौता होता रहा। लेकिन छह दिसंबर को इन लोगों ने उनकी बहन की हत्या कर शव को नगूरां गांव में बधाना रोड पर तालाब के पास फेंक दिया था। पुलिस ने भाई के बयान पर सात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें