फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करवाने की मांग उठाई, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीआरएसयू इकाई ने रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने एवं हॉस्टल खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित खैरी एवं नगर मंत्री अजय आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय में कक्षाएं लगने भी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की तरफ से केवल ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर ही नोटिस जारी किया गया है और हॉस्टल के लिए भी अभी तक विद्यार्थियों को कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। विद्यार्थी बहुत दूर से विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे समय में जब प्रदेश सरकार द्वारा छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोल दिया गया है तो विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू क्यों नहीं की जा रही और हॉस्टल की सुविधा नहीं दी जा रही है? विश्वविद्यालय इकाई सह संयोजक नवीन कटारिया एवं अमरजीत ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों का वैक्सीनेशन भी लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही हॉस्टल को भी विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाना चाहिए, ताकि सभी विद्यार्थी समय अनुसार अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें। विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इन मांगों को मानने के लिए सात दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस समय में भी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने पर मजबूर होगी एवं विश्वविद्यालय कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल ने विद्यार्थी परिषद इकाई को आश्वासन दिया है की विद्यार्थी हितों में इन मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें