फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बनेगा 50 बेड का नया अस्पताल

विज्ञापन
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर के साथ बातचीत करती केंद्र सरकार की तरफ से आई टीम के सदस्य। संव? - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले के लोगों के लिए बहुत बड़ी व राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल में अब अलग से 50 बेड का अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल में आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड से लेकर हर प्रकार की सुविधा होगी। इसके अलावा इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ की लैब भी बनाई जाएगी। इस लैब में हर प्रकार की जांच एक ही छत के नीचे होंगी। अगर यह सब जल्द पूरा हुआ तो जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

फिलहाल शहर मुख्यालय पर 200 बेड का अस्पताल है। केंद्र सरकार की तरफ से अब नागरिक अस्पताल में एक अलग से 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इस अस्पताल में अलग से आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर समेत सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस अस्पताल में सभी प्रकार की जांच हो सकें, इसके लिए यहां पर इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैब भी खोली जाएगी। इस लैब में हर प्रकार की जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे होगी। केंद्र सरकार की तरफ से इन सुविधाओं के लिए बजट मुहैया करवाया जाएगा। 50 बेड का अस्पताल तथा इंटीग्रेटिड लैब के लिए शुक्रवार को जगह देखने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की जॉन हॉपिंक्स यूनिवर्सिटी के सदस्य अस्पताल में पहुंचे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन लोगों को नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन के सामने खाली पड़ी जमीन दिखाई। इसके बाद बाहर से आई टीम के सदस्यों ने सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान तथा प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर के साथ बातचीत की। टीम के अनुसार प्रदेश के हर जिले के नागरिक अस्पतालों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
केंद्र सरकार की योजना के अनुसार नागरिक अस्पताल में अलग से 50 बेड का सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल तथा इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैब बनाई जानी है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से तीन सदस्यीय टीम अस्पताल में पहुंची थी और अस्पताल व लैब बनाने के लिए जगह का चयन करना था। अस्पताल में खाली पड़ी जगह टीम को दिखाई गई है। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें