लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते जज।
- फोटो : Jind
जिले भर के न्यायिक परिसरों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 993 मामलों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने बताया कि इस दौरान जिला मुख्यालय पर विवादों के समाधान के लिए न्यायाधीशों की तीन बेंच स्थापित की गई। इस दौरान आपसी सहमति से 660 मामलों को वापस लिया गया, 47 मामलों का निस्तारण किया गया।
इसमें एक बेंच अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश गुरविंद्रर कौर, दूसरी बेंच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद्र कुमार बंसल व तीसरी बेंच न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुखदेव सिंह द्वारा लगाई गई। इस दौरान पूर्व मुकदमेबाजी के 660 मामलों को आपसी सहमति से वापस लिया गया। वहीं 47 मामलों का निपटारा किया गया। 5611000 रुपये राशि का निपटान किया गया। 286 लंबित मामलों का समाधान किया गया। 38,90,6831 रुपये की राशि का निपटान किया गया।
इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने कहा कि लोक अदालत सहज न्याय का सबसे उचित माध्यम हैं। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का निपटारा होता है और आर्थिक खर्च से भी दोनों ही पक्ष बचते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस प्रकारी की कानूनी योजनाओं का लाभ उठाएं।