बिखरा हुआ सामान दिखाते धर्मशाला के प्रधान शिवचरण कंसल। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों(जींद)। अग्रवाल धर्मशाला से चोरों ने 25 पंखे, इनवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर, जरूरी कागजात व अन्य सामान चोरी कर लिया। धर्मशाला समिति प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मशाला समिति के प्रधान शिवचरण कंसल ने बताया कि धर्मशाला की हालत काफी जर्जर हो गई थी। इसलिए इसे अब बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को किसी कार्य के लिए धर्मशाला खोली गई तो यहां से 25 पांखे, इनवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर, कार्यालय से अलमारी, बिजली का कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा यहां पर रामलीला का सामान भी पड़ा था जो गायब था। शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने मौके पर जाकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।