फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी कार्यालय का ताला तोड़कर चुराए 2.80 लाख रुपये

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
चोरों ने सेक्टर 11 स्थित एक मोबाइल कंपनी कार्यालय का ताला तोड़कर 2.80 लाख रुपये चोरी कर लिए। बुधवार शाम को हुई चोरी की वारदात के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें दो व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव शाहपुर तुर्क हाल आबाद जींद के सेक्टर 11 निवासी गजेंद्र राणा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर में ही एक मकान में किराये पर रहात है। उसने मकान में एक मोबाइल कंपनी का कार्यालय खोला हुआ है। मोबाइल कंपनी की जींद और सोनीपत की डिस्ट्रीब्यूशन उनके पास ही है। उसके पास सेक्टर-11 निवासी नीरज, अहिरका गांव का रामप्रसाद और कैथल रोड स्थित राजनगर निवासी अनिल काम करते हैं। जिनका काम डीलरों को मोबाइल फोन सप्लाई करना होता है। 8 सितंबर की सुबह 11 बजे तीनों मोबाइल फोन सप्लाई करने के लिए मकान के मेन गेट पर ताला लगाकर शहर में निकल गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे नीरज कंपनी कार्यालय पर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कार्यालय में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के स्टोर का लॉक भी तोड़ा गया था। एक बैग में रखे 2.80 लाख रुपये गायब थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में आए युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें