फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1854 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाता युवक। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में रविवार को 1854 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 620 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 422351 लोगों को पहली तथा 121828 लोगों को दूसरी डोज लगा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि रविवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1267 लोगों को पहली तथा 310 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 372 लोगों को पहली तथा 190 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 215 लोगों को पहली तथा 120 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समर्पण एक संस्था के सहयोग से महाराजा अग्रसेन सदाव्रत अन्नक्षेत्र में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 290 लोगों को कोविशील्ड तथा 40 को कोवाक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई गई।
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि शहर में अब तक 83300 लोगों को पहली तथा 37700 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शहर में समय-समय पर अनेक संस्थाओं द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का कोरोना वैक्सीन लगवाने में काफी सहयोग मिला है। इस अवसर स्वास्थ्य कर्मचारी ओमप्रकाश, दिनेश, मुकेश कुमारी, रानी देवी, अंकुर तथा समर्पण एक संस्था से विपुल गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को यहां लगेगी वैक्सीन
नागरिक अस्पताल जींद, पीएचसी सिवाना माल, अर्बन पीएचसी नंबर एक व दो, सीएचसी उचाना, पीएचसी घोघड़ियां, पीएचसी छात्तर, पीएचसी रामराय, सीएचसी कंडेला, नागरिक अस्पताल सफीदों, पीएचसी रजाना कलां, पीएचसी खरकरामजी, पीएचसी सिंसर, पीएचसी डूमरखां तथा पीएचसी दनौदा कलां में सोमवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें