फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट रिन्यू नहीं करने के कारण ग्रामीण रूटों की 13 बसें बंद

विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बस का इंतजार करतीं छात्राएं और अन्य यात्री। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
डीटीओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाली 13 बसों के परमिट को रिन्यू नहीं किया है। जबकि रोडवेज द्वारा 17 अगस्त को परमिट रिन्यू के लिए 70850 रुपये उनके कार्यालय में जमा करवा दिए थे। एक परिमट की राशि 5450 रुपये है, जो पांच साल तक मान्य होता है।
विज्ञापन

डीटीओ द्वारा 13 बसों के परमिट रिन्यू नहीं करने की वजह से वीरवार शाम के समय से ही ग्रामीण क्षेत्रों में इन बसों के परिचालन पर रोक लग गई है। परमिट रिन्यू नहीं होने के कारण रोडवेज ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का परिचालन नहीं कर पा रहा है। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसमें ज्यादातर छात्राएं शामिल हैं। इस समय कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट व कैफे की दुकानें नहीं होने के कारण विद्यार्थी आवेदन करने के लिए जींद आते हैं। वीरवार शाम से ही ग्रामीण क्षेत्र में बसों का परिचालन बंद होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
परमिट रिन्यू नहीं होने के कारण इन रूटों पर बंद हुईं बसें
1. नरवाना से बनभौरी
2. नरवाना से सुरजाखेड़ा
3. नरवाना से नारायणगढ़
4. जींद से जुलाना वाया ढ़िगाना
5. जींद से जुलाना वाया शामलो
6. जींद से अलेवा वाया खोखरी
7. जींद से मांडी वाया छात्तर
8. जींद से जुलाना वाया करेला
9. जींद से पिल्लूखेड़ा वाया सिंधवीखेड़ा
10. जींद से बुल्लाखेड़ी वाया पेगां
11. जींद से ऐचरां खुर्द वाया हाट
12. जींद से ऐचरां कलां वाया बागडु
13. सफीदों से लुदाना वाया हाडवा
छात्राओं को रही परेशानी
इस समय कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कैफे की दुकानें नहीं हैं। इस कारण उनको कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए शहर आना पड़ता है। वीरवार शाम से बसों का परिचालन बंद हो गया है। ऐसे में घर पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। -मीरा, छात्रा।
विज्ञापन

डीटीओ कार्यालय की ओर से नहीं हो रहे परमिट रिन्यू
डीटीओ कार्यालय की ओर से परमिट रिन्यू नहीं किए गए हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों को रोकना पड़ा है। रोडवेज द्वारा परमिट रिन्यू के लिए डीटीओ के पास राशि भी जमा करवा दी गई है। बिना परमिट रिन्यू के बस ग्रामीण क्षेत्र में नहीं चल पा रही हैं। गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
अगर यात्रियों को जरूरत होगी तो रिन्यू किए जाएंगे परमिट
मैं फरीदाबाद ट्रेनिंग पर आया हूं। कार्यालय में नहीं होने के कारण परमिट रिन्यू नहीं हो पा रहे हैं। जब भी वापस आऊंगा तो रिन्यू फाइल को देखा जाएगा। अगर यात्रियों को जरूरत होगी तो ग्रामीण रूटों पर बसों के परमिट रिन्यू किए जाएंगे। प्रतीक हुड्डा, डीटीओ जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें