फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 12 नए मरीज मिले, कुल 241 हुए

विज्ञापन
लोगों के घरों के बाहर रखे कूलरों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल जींद में शनिवार को 35 लोगों की डेंगू जांच की गई। इनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 241 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि शनिवार को जिले के 12 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें से दस अकेले 10 मामले जींद शहर के हैं। इनमें बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी 52 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक, जैन स्थानक निवासी 35 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 36 वर्षीय महिला, आश्रम बस्ती निवासी 36 वर्षीय युवक, हैबतपुर रोड निवासी तीन वर्षीय बच्ची, आत्मा नगर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, गुप्ता कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, गुप्ता कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा गांव अहीरका निवासी 35 वर्षीय युवक, गांव बरसाना निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। डॉ. तीर्थ बागड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ-साथ बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। लोगों के घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके आसपास खड़े पानी की भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें