फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा कार्यक्रम मार्च में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सिद्ध पीठ हिसार में शुक्राईनाथ योगी का 14 मार्च को होगा राजतिलक
विज्ञापन

देश में नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ है श्री सिद्ध पीठ, यूपी के मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
हिमाचल के राज्यपाल, हरियाणा के सीएम समेत अनेक कैबिनेट मंत्री लेंगे भाग
सतीश जागलान
जींद।
देश में नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी श्री सिद्ध पीठ हिसार जिला के कोथ कलां लद्दाईनाथ मठ में 13-14 मार्च को नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस मौके पर इस पीठ के नवनिर्वाचित पीठाधीश्वर महंत शुक्राईनाथ योगी का राजतिलक किया जाएगा। कार्यक्रम में 14 मार्च को गोरखपुर पीठ के पीठाधीश्वर एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग एवं साधु महात्मा भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं हरियाणा के सीएम समेत कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
हिसार जिला के कोथ कलां गांव में श्री सिद्ध पीठ लद्दाईनाथ मठ के नाम से नाथ संप्रदाय की सबसे प्राचीन पीठ है। देशभर में नाथ संप्रदाय की आठ पीठ हैं। जिस गोरखपुर पीठ के पीठाधीश्वर यूपी के सीएम आदित्य योगीनाथ हैं, वह पीठ भी इसी पीठ के अंतर्गत आती है। महंत शुक्राई नाथ ने बताया कि प्राचीन समय में इस पीठ की शुरुआत महंत लद्दाईनाथ ने की थी। उनके नाम से ही इस पीठ का नाम चला आ रहा है। इस पीठ में सम्राट अकबर भी अपना मत्था टेकने आए थे। प्राचीन मान्यता के अनुसार इस पीठ की दीवार अपने आप चलने लगती थी। पीठाधीश्वर महंत शुक्राईनाथ योगी के राजतिलक के मौके पर 13 व 14 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। इस मौके पर एक विशाल भंडारा भी होगा। हालांकि विकास के मामले में यह पीठ अब भी पिछड़ी हुई है लेकिन मान्यता के हिसाब से इस पीठ को देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
योगी से समय ले लिया है। 14 मार्च को वे यहां आएंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ-साथ हरियाणा के सीएम मनोहरलाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीठ के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। लाखों की संख्या में साधु-संत व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर एक महाभंडारा भी लगाया जाएगा।
-शुक्राईनाथ योगी, पीठाधीश्वर श्री सिद्ध पीठ लद्दाईनाथ मठ कोथ कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें