बहादुरगढ़। शहर के शास्त्री नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने भूलवश जहर निगला या फिर जानबूझ कर यह कदम उठाया, ये अभी जांच का विषय है। मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय रोहिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार
शास्त्री नगर निवासी रोहिल ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगला लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबीयत को बिगड़ता देख परिजनों ने उसे संभाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर-9 चौकी से पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुधवार की दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद