फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार गांव में युवक की पीट-पीटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। छपार गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने चांदोल गांव निवासी 37 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। युवक छपार गांव में तालाब पर मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

सौंधी गांव निवासी पवन ने बताया कि उसका साला गांव चांदोल निवासी अनिल (37) पुत्र राम कुमार मजदूरी करता है। वह अपने साले अनिल व काले नाम के व्यक्ति के साथ गांव छपार गया था। वहां सभी लोग जोहड़ से मछलियां पकड़ना चाह रहे थे। इसलिए तीनों वहां पहुंचे थे। उसने बताया कि वह सड़क पर बाइक के पास खड़ा था। वहीं अनिल व काले दोनों जोहड़ पर चले गए। इस दौरान पांच-छह व्यक्ति वहां आ गए और अनिल व काले को पकड़ लिया। काले भी उनसे बचने में सफल रहा और वहां से भाग निकला। उन्होंने अनिल के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसने बताया कि उक्त लोगों ने अनिल को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अनिल को गंभीर अवस्था में गांव चांदोल के जोहड़ के पास फेंककर भाग गए। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने अनिल को जोहड़ के पास पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी। इसका पता चलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे अनिल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर जाने लगे। बीच रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
वर्जन
चांदोल गांव के युवक को पीटकर तालाब के पास घायल अवस्था में फेंका गया था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी। युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजराज सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें