फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तेरह किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तेरह किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने युवक को पकड़ा
अदालत ने आरोपी को सौंपा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। एसटीएफ गुरुग्राम की एक टीम ने बिहार मूल के एक युवक को चरस के साथ शनिवार देररात गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े तेरह किलोग्राम चरस बरामद की गई है। जांच के लिए अदालत ने आरोपी को पांच दिन तक पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

टीम ने बिहार के पश्चिमी चंपारण की तहसील नरकटियागंज के गांव बेरिया मंगराहरी निवासी अख्तर आलम पुत्र महमूद मियां को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसको थाना आसौदा के एरिया से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी पीएसआई अंकित ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राज सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ गुरुग्राम यूनिट की एक पुलिस टीम सांपला के एरिया में तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि बिहार निवासी युवक मादक पदार्थ की तस्करी का धंधा करता है। वह रोहद टोल के पास आएगा। सूचना के आधार पर टीम ने रोहद टोल के पास घेराबंदी करते हुए मादक पदार्थ के साथ युवक को काबू कर लिया। एसडीएम भूपेंद्र सिंह की अनुमति से तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 13 किलो 510 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। आसौदा में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजकुमार की टीम ने उसे बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया। अदालत से पूछताछ के लिए आरोपी को पांच दिन तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें