पांच राज्यों में भाजपा की बनेगी सरकार : अरविंद शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत है। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
सांसद शर्मा ने कहा कि वे दिन दूर नहीं जब झज्जर के बाढ़सा स्थित एम्स की विश्व स्तर पर अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि एम्स के विस्तार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की सरकार ने हरियाणा को अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा किया है। आज प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही है योजनाओं का देश के अन्य राज्य अनुसरण कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि देश ने सौ करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पार कर लिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। कहा कि योग्य युवाओं को नौकरी का अवसर दिया गया है।