फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को चालक व आत्मरक्षा का नि:शुल्क मिलेगा प्रशिक्षण : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव शृंखला में अंत्योदय के भाव के साथ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया है। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से पात्र परिवारों की महिलाओं चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरियाणा महिला विकास निगम ने पहले चरण में झज्जर, कैथल, रोहतक, जींद व पानीपत जिलों की इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि चालक प्रशिक्षण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं और लड़कियां 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन का प्रोफार्मा हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इच्छुक पात्र को दूरभाष नंबर, ईमेल एड्रेस व सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने की सूरत में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बहादुरगढ़ व कैथल में दिया जाएगा प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला द्वारा केवल गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों से लड़कियों व महिलाओं के लिए बहादुरगढ़ व कैथल में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियों व महिलाओं के लिए पात्रता निश्चित की गई है।
विज्ञापन

यह होगी आवेदन के लिए पात्रता
हरियाणा महिला विकास निगम के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाली महिला व लड़की हरियाणा राज्य की मूल निवासी व आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा आवेदक की अच्छी दृष्टि हो व दृष्टिहीनता न हो। वहीं वैध लर्नर लाइसेंस होना चाहिए। यह स्कीम केवल गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल परिवारों के लिए है।
प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा एक हजार रुपये वजीफा
उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपये वजीफा भी दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान नि:शुल्क खान पान व ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, महिला विकास निगम झज्जर नजदीक पुराना बस स्टेंड स्थित कार्यालय या दूरभाष 01251-299560 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें