फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रथ से जिलावासी होंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य के साथ ही स्वच्छ झज्जर मुहिम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता जागरूकता रथ शुरू किया गया है। स्वच्छता की अलख जगाने में अहम योगदान देने वाले स्वच्छता रथ को बुधवार को डीसी श्याम लाल पूनिया ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ डीआरडीए प्रदीप कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आजादी के 75वेें अमृत महोत्सव व स्वच्छ झज्जर मुहिम को समर्पित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रथ के माध्यम से गांव-गाव जाकर लोगों को स्वच्छता बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है और सरकारी कार्यालयों से लेकर सामाजिक भागीदारी के साथ सुखद वातावरणीय परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
सीईओ डीआरडीए एवं डीएमसी प्रदीप कौशिक ने बताया कि स्वच्छता रथ अपने दौरे के दौरान आम जनमानस को स्वच्छता के मापदंडो जैसे खुले मे शौच से मुक्ति की निरंतरता को बनाये रखना, अपने घर से निकलने वाले ठोस कचरे को इधर उधर न फेंक कर उसका सही निष्पादन करना, ग्रे वाटर प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत व सामूहिक सोखता गड्ढों का निर्माण करना, एकल प्लास्टिक उपयोग न करके उसके स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करना, अपने घरों के आस पास सफाई रखना इत्यादि बारे जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण फिल्ड सर्वेक्षण जोकि 25 अक्तूबर से 23 दिसंबर तक पूरे देश के ग्रामीण एरिया मे शुरू होने जा रहा है, का भी संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के सभी नागरिक गूगल प्ले स्टोर से एसएसजी-2021 ऐप डाउनलोड कर के अपना फीडबेक दे सकते हैं। साथ ही साथ ग्रामीणों को जल की महत्वता बारे भी जागरूक करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन टेकचंद, श्रीनारायण कौशिक, डीपीएम मीनू, सहायक समन्वयक तकनीकी संदीप बोडिया, संजय शर्मा, ब्रह्मप्रकाश व पूनम खण्ड समन्वयक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें