फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: मार्च तक बन जाएगा अर्बन एक्सटेंशन रोड-2; सर्विस लेन पर दौड़ रहे वाहन, हवाई अड्डे का सफर होगा आसान

Mon, 01 Jan 2024 09:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 एक तरह से दिल्ली का तीसरा रिंग रोड होगा। इस रोड के बनने से दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर भीड़भाड़ कम होगी। यह चार से छह लेन का एक्सप्रेसवे है। इसकी निर्माण लागत 7,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
यूईआर-2 के बहादुरगढ़ स्पर का निर्माण चल रहा तेजी से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बस अड्डे और कई अन्य क्षेत्रों में जाना आना सुगम बनाने के लिए और राजधानी दिल्ली में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए बनाए जा रहे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह रोड बहादुरगढ़ ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों से आकर हवाई अड्डे तक पहुंचने में बड़ी सुविधा देगा। फिलहाल सर्विस लेन वाहनों के लिए खोल दी गई है। यहां से वाहनों का आवागमन हो रहा है। फ्लाईओवर पर अभी वाहन चलने शुरू नहीं हुए हैं। सड़क पर लाइटों के लिए खंभे तो लगाए गए हैं अभी लाइटें लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रदूषण कम करने में मददगार होगा साबित
यूईआर-2 एक तरह से दिल्ली का तीसरा रिंग रोड होगा। इस एक्सप्रेस-वे के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़कों का ऐसा तंत्र विकसित कर रहा है, जिससे थमे हुए यातायात को रफ्तार मिल सकेगी। इसके साथ ही यह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होगा। इसका निर्माण 2021 में शुरू हुआ था और मार्च 2024 में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। एनएचएआई की ओर से परियोजना के निर्माण कार्य को 5 भागों में बांटा गया।

इसकी निर्माण लागत 7,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। परियोजना निदेशक फिरोज खान ने बताया कि इस नेशनल हाईवे का नंबर एनएच 344एम है। रोड का 95 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसकी लंबाई लगभग 75.7 किमी लंबी रहेगी। इस रोड के बनने से दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर भीड़भाड़ कम होगी। यह चार से छह लेन का एक्सप्रेसवे है। इसकी शुरुआत दिल्ली के अलीपुर में दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग से है और फिर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़, द्वारका से गुजरते हुए यह महिपालपुर के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर खत्म होता है।

विज्ञापन

एनएच-44 तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे लोग

नेशनल हाईवे नंबर-9 से इसको बहादुरगढ़ में कनेक्ट किया गया है। पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुुरुग्राम के लोग यूईआर-2 के जरिए एनएच-44 तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे। इससे चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आसपास के इलाकों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लगभग सारा रोड रेड लाइट (ट्रैफिक लाइट) फ्री होगा।

द्वारका के जरिए से एनएच-2 से होकर गुजरेगा

अगर केवल दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में यह एक्सप्रेस-वे अलीपुर के बकोली गांव से शुरू होकर बवाना औद्योगिक क्षेत्र, रोहिणी, मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका के जरिए से एनएच-2 से होकर गुजरेगा। दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र से इसकी पहली चार लेन शुरू है और यह हरियाणा के सोनीपत के गांव बड़वासनी में एनएच-352 ए तक जाएगी।

इसके बाद वाली छह लेन बक्करवाला से शुरू होकर हरियाणा के बहादुरगढ़ बाईपास के पास एनएच-9 तक जाएगी। बहादुरगढ़ में इस मार्ग का करीब आधा किलोमीटर का टुकड़ा बन रहा है। मार्ग को एनएच-9 से जोड़ने के लिए बहादुरगढ़ में बाईपास से एलिवेटिड रोड बनाया जा रहा है। दिल्ली के दिचाऊ कलां से बहादुरगढ़ बाईपास तक इसकी लंबाई 7.3 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

यह अति महत्वाकांक्षी रोड इन पांच पैकेज में बन रहा है

क्रमांक पैकेज लंबाई किमी में लागत रुपये करोड़ों में

1. एनएच-1 से कराला-कंझावला रोड 15 1,552
2. कराला-कंझावला रोड से नांगलोई-नजफगढ़ रोड 13.450 1,121
3. नांगलोई नजफगढ़ रोड से द्वारका सेक्टर-24 रोड 9.661 685.31
4. बवाना औद्योगिक क्षेत्र से शुरू हो सोनीपत के गांव बड़वासनी तक 29.6 694
5. बक्करवाला से बहादुरगढ़ बाईपास के निकट यूईआर-2 7.269 324
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें