मातनहेल व छुछकवास गांव के बीच एक ट्राले ने बाइक का चपेट में ले लिया। जिसके बाद ट्राला सड़क के साथ गड्ढों में पलट गया और बाइक चालक ट्राले के नीचे दब गया। क्रेन बुलाकर ट्राले को हटाया गया और युवक के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्राले पलटने के कारण काफी समय तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र जयभगवान निवासी गांव मसूदपुर जिला रोहतक का कहना है कि उसका छोटा मुकेश मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे घर से अपनी मिस्त्री की दुकान पर झाड़ली जा रहा था। जब वह जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास पहुंचा तो एक ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसका भाई मुकेश ट्राले के नीचे दब गया और मोटरसाइकल भी गड्ढों में पानी के अन्दर चली गई। मुकेश को क्रेन बुलाकर ट्राले के नीचे से निकाला। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, झज्जर।