फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः आठ यात्रियों की मिली ट्रेवल हिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि फिलहाल किसी भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के पास किसी भी यात्री की विदेश आने की सूचना नहीं थी। मंगलवार शाम तक आए 28 यात्रियों में से 15 की ट्रैवल हिस्ट्री मंगलवार शाम तक मिल गई थी। जबकि आठ यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री बुधवार को मिल गई है। अब पांच यात्रियों की ट्रेवल हिस्ट्री बाकि बची है। बुधवार को मिली ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार दो यात्री आस्ट्रेलिया, तीन यूएसए, दुबई से दो व कुवैत से एक यात्री झज्जर जिले में आया है। जिला पिछले करीब एक माह से अधिक समय से कोरोना मुक्त चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी की हुई हैं।
विज्ञापन

विदेश से आए सभी यात्रियों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। इनका कोरोना संक्रमण का टेस्ट हवाई अड्डे पर ही किया गया है। 8 दिन बाद इन लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी उन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा। अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इलाजके साथ-साथ नियमानुसार होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।
वर्जन
अब तक जिले में विदेश से आने वाले 23 यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री मिल चुकी है। बुधवर शाम तक कोई नया यात्री विदेश से जिले में नहीं आया है। हर यात्री का कोरोना टेस्ट हवाई अड्डे पर ही किया जा रहा है। भारत सरकार के नियमानुसार इन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग निरंतर निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें