फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को आज मिलेगी 14000 बैग डीएपी

विज्ञापन
डीएपी खाद को ट्राले में लोड करते श्रमिक। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सरसों व गेहूं की बिजाई कर रहे किसानों को डीएपी खाद का इतंजार करना अब नहीं पड़ेगा। झज्जर रेलवे स्टेशन पर रैक लगने से जिले के किसानों का डीएपी खाद को लेकर काफी राहत मिलेगी। जिले को डीएपी खाद के करीब 14 हजार बैग रैक से मिले हैं। सोमवार को जिनका वितरण किया जाएगा। इनमें से 2 हजार बैग सरकारी व 12 हजार बैग निजी बिक्री केंद्रों को दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में को ऑपरेटिव सोसाइटी को भी दो हजार बैग वितरण के लिए भेजे जा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि सरसों की बिजाई का अंतिम दौर चल रहा है और गेहूं की बिजाई किसानों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में किसानों के लिए डीएपी खाद की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी भिवानी में भी आगामी दिनों रैक लगने की सभांवना बनी हुई है वहां से भी झज्जर को डीएपी खाद की सप्लाई होगी। उन्होनें बताया कि डीएपी खाद को किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी काफी प्रयास कर रहे हैं और मुख्यालय को ज्यादा से ज्यादा डीएपी खाद की मांग भी भेज रखी है। डीएपी को लेकर किसानों को थोड़ी बहुत परेशानी आई है लेकिन विभाग की ओर से लगातार खाद की सप्लाई किसानों को दी गई है।
झज्जर में लगे रैक से सात जिलों में खाद की सप्लाई रविवार को पूरे दिन जारी रही है। यहां से सोनीपत, मेवात, रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, गुरुगाम व झज्जर को सप्लाई किया गया है। रैक से सबसे पहले ज्यादा दूर होने वाले जिलों की गाड़ियों पर डीएपी खाद का उठान किया गया है। रैक से झज्जर को 700, रोहतक को 500, मेवात, पलवल को 300-300 एमटी, गुरुगाम व सोनडपत को 150-150 एमटी व फरीदाबाद को 100 एमटी डीएपी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डीएपी खाद का रैक लगने से किसानों को सरसों व गेहूं की बिजाई में कोई परेशानी नहीं आएगी और आगामी दिनों में भी झज्जर में रैक लगते ही रहेंगे। इसके अलावा आसपास क्षेत्र में कहीं भी रैक लगेगा तो झज्जर को खाद अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन

- डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें